Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 93 हजार लौटाए
  • पौड़ी

पौड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 93 हजार लौटाए

RNS INDIA NEWS 04/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   पौड़ी पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की 93 हजार की राशि पीड़ित को लौटाने का काम किया है। इस संबंध में साइबर सेल को पीड़ित ने शिकायत दी थी। जिस पर सेल ने जांच के बाद यह राशि वापस लौटाई। पुलिस इस साल अभी तक 1 करोड़ से अधिक की ठगी के पैसों को पीड़ितों को लौटा चुकी है। साथ ही ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई भी कर रही है। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इस मामले में पौड़ी निवासी सोहन सिंह ने 12 अगस्त को इस संबंध में साइबर सेल के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसमें बताया गया कि कुछ लोगों ने उनके साथ 93 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी है और पैसे वापस मांगने पर साफ मना कर रहे है। संपर्क करना भी बंद कर दिया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने साइबर सेल यूनिट को मामले में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर सेल श्रीनगर ने तकनीकी जांच और बैंक डिटेल्स लेते हुए धोखाधड़ी में गवांई उक्त धनराशि को पीड़ित को वापस लौटा दिय। एसएसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए श्रीनगर व कोटद्वार में साइबर टीम सक्रिय है। इस साल अभी तक धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 22 लाख से अधिक की धनराशि संबंधित पीड़ितों के खातों में वापस लौटाने का काम किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस आम लोगो से अपील भी कर रही है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए अजनबियों से अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी पर नजदीक के थाने या साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफ.डी.ए. की छापेमारी शुरू
Next: उत्तराखंड में 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.