Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में यूजीसी की टीम ने देखी व्यवस्थाएं
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में यूजीसी की टीम ने देखी व्यवस्थाएं

RNS INDIA NEWS 26/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की निगरानी समिति ने गुरुवार को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर का सुलभ ऑडिट कर दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति ने परिसर में दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट, पोर्टेबल टॉयलेट आदि व्यवस्थाएं करने को कहा। गुरुवार को यूजीसी की ओर से नामित प्रो. बीआर बाम्निया की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम पौड़ी के बीजीआर परिसर पहुंची। टीम ने यहां परिसर के कला व विज्ञान संकाय के साथ ही गेस्ट हाउस व हॉस्टल कक्षों का भी निरीक्षण कर दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाएं अपडेट करने को कहा। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए अनिवार्य रूप से रैंप, लिफ्ट, पोर्टेबल टॉयलेट आदि की व्यवस्थाएं करने को कहा। उन्होंने परिसर के एकमात्र नेत्रहीन वरिष्ठ प्राचार्य विनय कुमार वर्मा से मुलाकात की। टीम ने प्रो. वर्मा को आयोग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि आयोग की ओर से उन्हें सुविधानुसार रीडर की व्यवस्था की जा सकती है। इसके लिए आयोग ही रीडर को मानदेय आदि का भुगतान भी करता है। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि परिसर में फिलहाल कोई दिव्यांग छात्र- छात्राएं अध्ययनरत नहीं है। बताया कि यूजीसी टीम के दिशा निर्देशों के बाद परिसर में सभी बुनियादी सुविधाओं को अपडेट किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी, आयोग के सदस्य लोकेश गुप्ता, नीरू थपलियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
Next: मंदिर के बाहर मिला गोमांस; हुआ बवाल, बजरंग दल ने घेरा मजिस्ट्रेट ऑफिस

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.