Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में विभिन्न संगठनों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध
  • पौड़ी

पौड़ी में विभिन्न संगठनों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध

RNS INDIA NEWS 11/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।   स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए मंगलवार को सीपीएम, आम आदर्मी पार्टी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, नागरिक कल्याण मंच ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में एसडीओ के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बिजली बोर्ड के निजीकरण करने का भी आरोप लगाया। मंगलवार को ज्ञापन भेजते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से गरीब, किसानों, मजदूरों व मध्यमवर्गीय परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महंगी बिजली व जबरदस्ती थोपा गया स्मार्ट मीटर बिना सहमति के लगाया जाना उचित नहीं है। कहा कि बिजली के निजीकरण के लिए पांच बार लोकसभा में बिजली बिल बहुमत होने के बावजूद पारित नहीं किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से लाखों कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा और बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन पर प्रश्नचिह्न लग जाएगा। संविदा कर्मचारियों से कम मानदेय में ज्यादा काम लिया जाएगा व स्थाई रोजगार समाप्त होगा। कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बीपीएल परिवारों, भूतपूर्व सैनिकों, किसानों, लघु उद्योगों के क्षेत्र में लगे कर्मचारियों को बिजली के छूटों में कटौती होगी। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के जिला सचिव सुरेंद्र सिंह रावत, परिवर्तन पार्टी के महासचिव नरेश नौटियाल, सीटू के जिलामंत्री देवानंद नौटियाल, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, सचिव गबर सिंह नेगी, ठाकुर सिंह, शिवप्रसाद रतूड़ी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जय शाह के नाम पर मौज कर रहा आरोपी गिरफ्तार
Next: जाख में बाल शोध मेले का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.