Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन
  • पौड़ी

पौड़ी में कुलपति के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में शुक्रवार को भी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन पर लंबे समय से समस्याओं को दूर करने के बजाय कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में तालेबंदी के दौरान छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा कि पौड़ी परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन, डिप्टी रजिस्ट्रार असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति, खेलने के लिए वॉलीबॉल मैदान व बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, एमबीए, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी वानिकी व बीपीएड कोर्स का संचालन करवाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। परिसर में 2015 से बीकॉम संचालित किया जा रहा है, लेकिन एमकॉम करने के लिए छात्रों को मुक्त विश्वविद्यालय या अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। उन्होंने परिसर में एमकॉम कोर्स संचालित करवाने व सीयूईटी के रिजल्ट में हो रहे विलंब को देखते हुए प्रथम वर्ष के दाखिले मेरिट के आधार पर करवाने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो अग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर लवीश नेगी, खुशी, रिया, मानसी, हिमांशु, सागर, मानसी सिंह, ऋषभ बलूनी, आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्राओं को बेरहमी से पीटा, चेहरे पर आई सूजन
Next: ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.