Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष पर लगाए आरोप
  • पौड़ी

पौड़ी में हार के बाद बीजेपी प्रत्याशी ने विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष पर लगाए आरोप

RNS INDIA NEWS 27/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी पालिकाध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरी भाजपा की प्रत्याशी सुषमा रावत ने हार के बाद विधायक पौड़ी और पूर्व पालिकाध्यक्ष पौड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुषमा रावत ने आरोप लगाया है कि दोनों ही पदाधिकारियों ने पार्टी के लिए निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस के लिए काम किया है। जिसके कारण निकाय चुनाव में उनकी हार हुई है। पौड़ी पालिकाध्यक्ष सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी हिमानी नेगी ने जीत हासिल की है। पौड़ी सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी सुषमा रावत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। जिसमें सुषमा ने पौड़ी विधायक पर पार्टी के लिए काम नहीं किए जाने सहित अन्य आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी चुनावों में पार्टी के लिए काम नहीं किया। आरोप लगाया कि विधायक ने निर्दलीय प्रत्याशी के लिए तो पूर्व पालिकाध्यक्ष बेनाम ने कांग्रेस के लिए काम किया। दोनों ही पदाधिकारियों के पार्टी के लिए काम नहीं किए जाने की वजह से ही पार्टी को पौड़ी में हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में वह अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भी देंगी।
वहीं विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने सुषमा रावत के सभी आरोपों को निराधार बताया है। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा है कि उन्होंने चुनावों के दौरान कोई गोपनीय बैठकें नहीं की, चुनावों में मैंने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से काम किया है। पार्टी प्रत्याशी सुषमा रावत ने हो सकता है कि आवेश में आकर कोई बात कही हो। चुनाव के बाद आए जनादेश को सभी को स्वीकार करना चाहिए। यदि कोई आरोप लगाए जाते हैं तो उसका प्रमाण भी होना चाहिए। निकाय चुनावों में जो भी निर्दलीय मैदान में उतरे वह भी पार्टी के ही कार्यकर्ता थे, लेकिन उन्हें मनाया नहीं गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि बैठकों से लेकर जनसभाओं में वह पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित
Next: यूसीसी न तो व्यवहारिक है और न ही संवैधानिक :  करन माहरा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.