Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी महोत्सव में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति
  • पौड़ी

पौड़ी महोत्सव में कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image
पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या संस्कृति विभाग देहरादून के सांस्कृतिक दल संदेश कला सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों की नाम रही। सांस्कृतिक दल के संजय सिंह रावत ने स्वरचित गीतों के माध्यम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संजय सिंह ने उत्तराखंड के संस्कृति के अनुरूप और वर्तमान में सांस्कृतिक गीतों में पश्चिमी संगीत के मिश्रण से बेडू पाको बारामासा रीमिक्स का बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब ताली बटोरी। उनके गीत कन जमानु एगे मॉर्डन जमानु दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। राजेंद्र रौथाण और शिवांगी घिल्डियाल ने पारंपरिक लोकगाथा पर गाए लोक गीत ए जाणु रुक्मा मेरा मलेथा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गढ़वाली और कुमाउनी नृत्य भी प्रस्तुत किए। संगीत पक्ष में कीबोर्ड पर दीपक पंवार, ढोलक पर पुनीत थापा, तबले पर सुधांशु बिष्ट, ऑक्टोपैड पर आयुष, हुड़के पर ऋषि ध्यानी और हारमोनियम पर राजेंद्र रौठान ने संगत दी। नृत्य पक्ष में अजेश डबराल, रोहित सिड़, मोहित चंद्र, प्रियंका, निकिता और मोनिका शामिल रही। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व आईएस सुंदर लाल मुयाल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापार सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौड़ी में सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने आयोजन में एक साथ मिलकर सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण असवाल, सचिव देवेंद्र रावत, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत, प्रवीण नेगी, पारस नेगी, अरविंद रावत, अनूप कंडारी, देवेंद्र साहू, पारस नेगी, संजय वर्मा, राहत हुसैन आदि मौजूद थे। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार
Next: ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपी

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.