Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा: मांडविया
  • पौड़ी

पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब बनाया जाएगा: मांडविया

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। पौड़ी में शनिवार को केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया और युवाओं को खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने खेलों को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बताते हुए पौड़ी को हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। केंद्रीय खेल मंत्री के पौड़ी पहुंचने पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने मांगलिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। खेल मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। पौड़ी कंडोलिया मैदान में आयोजित कार्यक्र्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मंच देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। सांसद युवा महोत्सव से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी भविष्य में 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल के मैदान में केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरा देश जीतता है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देशभर में खेल सुविधा अंतर के विश्लेषण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें खेल अवसंरचना के विकास के लिए पौड़ी जनपद को भी विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी द्वारा रखी गयी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल मंत्री ने कहा कि हाई एल्टीट्यूड की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खेल अवसंरचना विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि जोशीमठ में 8 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव पौड़ी के लिए गौरव का विषय: बलूनी सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव पौड़ी के लिए गौरव का विषय है। यह प्रधानमंत्री के उस विजन को साकार करता है, जिसमें प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन का अवसर मिला है तथा ओलंपिक के लिए भी बोली लगायी गयी है। बलूनी ने कहा कि पौड़ी हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग के लिए आदर्श स्थान है, जहां देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए आ रहे हैं। सांसद हरिद्वार एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के जरिए युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है। इस मंच से ऐसी प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरी शादी करने के मामले में पति समेत आठ पर केस
Next: पैनखंडा समुदाय को केन्द्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग का समर्थन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.