Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के 14 स्थानों से गुजरेगी मशाल यात्रा
  • पौड़ी

पौड़ी के 14 स्थानों से गुजरेगी मशाल यात्रा

RNS INDIA NEWS 27/12/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल यात्रा प्रदेश के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। मशाल रैली की शुरुआत हल्द्वानी से हो गई है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल यात्रा घूमघूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी। मशाल रैली के लिए 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह मशाल रैली 26 दिसंबर से 27 जनवरी के बीच 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों में चयनित किए गए हैं। मशाल रैली पौड़ी जिले में पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेश्वर, लक्ष्मणझूला स्थलों से गुजरेगी। राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जा रहा है। मशाल रैली पूरे उत्तराखंड में घूमेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी कर्मचारी पर छह लाख के गबन का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: निकाय चुनाव को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.