Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिला अस्पताल में चुनाव के बाद सुधरेंगी व्यवस्थाएं
  • पौड़ी

पौड़ी जिला अस्पताल में चुनाव के बाद सुधरेंगी व्यवस्थाएं

RNS INDIA NEWS 09/01/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की गढ़वाल मंडल निदेशक डा. शिखा जंगपांगी ने गुरुवार को जिला अस्पताल पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं जुटाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। दावा किया कि निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बाद अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाएगा। गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की गढ़वाल मंडल निदेशक डा. शिखा जंगपांगी ने जिला अस्पताल पौड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल, डाक्टर आवास, ऑपरेशन थिएटर, वार्डों, लैब आदि का जायजा लेते हुए अफसरों की बैठक भी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी पीपीपी मोड के बाद विभाग के पास वापस आया है। रोटेशन के माध्यम से अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती की गई है। जिनमें महिला रोग, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, हड्डीरोग सहित अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों ने सेवाएं शुरु कर दी है। अस्पताल में प्रतिदिन अब करीब 200 की ओपीड़ी हो रही है। आकस्मिक सेवा, प्रसव सुविधा, सर्जरी होनी शुरू हो गई हैं। कहा कि मरीजों को लैब, एक्सरे सहित अन्य सुविधाएं बेहतर रूप में प्रदान की जा रही हैं। नियमित नियुक्त डाक्टरों व पीएमएस के अस्पताल में ज्वाइनिंग नहीं दिए जाने पर कहा कि निरीक्षण के बाद महानिदेशक को प्रकरण की रिपोर्ट दी जाएगी। इस मौके पर सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार, एसीएमओ व पीएमएस जिला अस्पताल डा. रमेश कुंवर, महिलारोग विशेषज्ञ डा. मेघना असवाल, नेत्रमीतिज्ञ नृपेश तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक ली
Next: 502 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.