Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीएम ने की सीएम घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक
  • पौड़ी

डीएम ने की सीएम घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

सीएम की 253 में से मात्र 170 घोषणाएं पूरी

पौड़ी। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विधानसभा वार समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। कहा कि विभागीय स्तर से डीपीआर, भूमि चिन्हित के लिए जल्द से कार्य करने को कहा। कहा कि जिले में 253 घोषणाओं में से 170 पूरी हो चुकी है जबकि 51 घोषणाएं शासन को प्रेषित किया गया व कुछ कार्य गतिमान पर हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जो घोषणाएं शासन स्तर पर हैं उन पर अब तक हुई कार्रवाई की आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने एक माह के भीतर विभाग स्तर से लंबित प्रकरणों को शासन स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं का कार्य जल्द पूर्ण करना के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगामी बैठक में पूर्ण हो चुके घोषणाओं का विवरण सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि जिन घोषणाओं पर विलोपन की कार्यवाही करनी है उसकी आख्या जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कहा कि जिले में ऐसी घोषणाएं जो शासन स्तर पर लंबित या स्वीकृत अपेक्षित है, उसके लिए शासन की जानकारी के लिए पत्र के माध्यम से अवगत कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर से कोई भी घोषणाएं लंबित नहीं रखेगा। कहा कि सभी घोषणाओं के कार्यो को गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ है उसकी आख्या रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां निर्माण कार्य गतिमान पर हैं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा बैठक करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, डीएफओ मुकेश कुमार, डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, युवा कल्याण अधिकारी कुशलानंद गैरोला, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, जिला उरेडा अधिकारी शिव कुमार, नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट, थलीसैंण ईओ शैलेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर क्षेत्र में 26 अवैध मांस की दुकानें संचालित
Next: बीआरओ बनाएगा उत्तराखंड में चीन सीमा पर 14 सड़कें, पांच हैलीपैड और दो सुरंग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.