Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी के गांवों में भी जैविक-अजैविक कूड़ा अलग-अलग होगा
  • पौड़ी

पौड़ी के गांवों में भी जैविक-अजैविक कूड़ा अलग-अलग होगा

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब जैविक -अजैविक कू़ड़े का निस्तारण होगा। इसके लिए जिला पंचायत पौड़ी ने जिले के ग्रामीण बाजारों में वृहद सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पंचायतों में यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। अभियान को लेकर जिला पंचायत ने अपने कार्मिक भी तैनात किए है। ग्रामीण इलाकों में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाने को पंचायत ने कमर कसी है। जिले में कई स्थानों में अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने हर ब्लाक में एक-एक काम्पैक्टर मशीन लगाने को लेकर बजट स्वीकृत किया हुआ है।
पौड़ी जिला पंचायत के अभियंता सुदर्शन सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने सभी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने को कहा है। जिसमें पलहा लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग करते हुए बाजारों को कुड़ा मुक्त करना है। इस दौरान कूड़ा एकत्रीकरण और निस्तारण से लेकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अभियान को गति देने के लिए जिला पंचायत ने अपने कार्मिकों की तैनाती की है। इनकी देखरेख में अभियान संचालित किया जार रहा है। यदि इसके बावजूद ग्रामीण बाजारों में प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलता है तो चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जैविक -अजैविक कूड़ा निस्तारण का काम ग्रामीण क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर किया जाएगा। कूड़ा मुक्त को लेकर यह सघन अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोजी बेरीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ
Next: गुलदार के भय से शाम होते ही घरों में कैद हो रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से आरक्षित वन क्षेत्र को भी खतरा, वन विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चेक बाउंस की दोषी महिला को तीन माह का कारावास

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.