
पौड़ी। मौसम विभाग द्वारा 11 जुलाई तक जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बौछार पडऩे एवं भारी वर्षा की सम्भावना की चेतावनी को देखते हुए डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के अधिकारियों को सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करने, हर स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी सुरक्षा, जिले व तहसील स्तर पर गठित आईआरएस प्रणाली के अधिकारियों व विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहेंगें। किसी भी मोटरमार्ग के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा अवरूद्ध मोटरमार्गों के संबंध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने, किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करने के निर्देश दिए है।

