Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में अभद्र व्यवहार करने पर पूर्व सैनिक भड़के
  • पौड़ी

पौड़ी में अभद्र व्यवहार करने पर पूर्व सैनिक भड़के

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पूर्व सैनिक कल्याण संगठन पौड़ी ने रिखणीखाल थानाक्षेत्र में एक पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक के साथ चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पूर्व सैनिकों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व सैनिकों ने डीएम और एसएसपी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उक्त पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने डीएम कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि बीती 25 अप्रैल को पूर्व सैनिक महावीर सिंह नेगी दोपहिया वाहन से अपने गांव डाबरी वल्ली से रिखणीखाल जा रहे थे। रास्ते में उनको दो वृद्ध महिलाएं मिलीं, जिनमें से एक का स्वास्थ्य खराब था। कहा कि पूर्व सैनिक ने महिलाओं को अपनी स्कूटी में बैठा दिया। रिखणीखाल के पास चेकिंग के दौरान उनको रोक लिया और एक पुलिस कर्मी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कहा कि इस घटना से पूर्व सैनिकों में भारी रोष बना हुआ है। चेतावनी दी कि जल्द ही उक्त पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं की तो सभी पूर्व सैनिक धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, उक्रांद नेता आशुतोष नेगी, अतुल नेगी, कल्याण सिंह रावत, कुलदीप नेगी, संतन भंडारी, नरेंद्र सिंह, शंकर सिंह, सुरेश नेगी, अमर रावत, अनिल धस्माना, विमल नेगी, हर्ष रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 02 मई से मल्ला महल में होगा महिला रामलीला मंचन
Next: खाना बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप मचा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.