Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वट सावित्री पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण करेगी “कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति”
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

वट सावित्री पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण करेगी “कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति”

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
IMG-20210609-WA0006_resize_73

अल्मोड़ा। 09-06-21

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा का स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। आज तीसरे दिन समिति द्वारा बालेश्वर शिव मंदिर स्थित नौले की सफाई की गई तथा वहां पर निर्मित विश्रामगृह की भी पूर्ण सफाई की गई। आज के कार्यक्रम की लीडर समिति की कोऑर्डिनेटर ज्योति सतवाल रही। ज्योति द्वारा सभी को अवगत कराया कि यह स्वच्छता कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा तथा इस कार्यक्रम में मोहल्ले तथा क्षेत्र के सभी नागरिकों को भी सम्मिलित किया जाएगा तभी समिति की पहल सार्थक हो सकती है। महासचिव वंदना भंडारी द्वारा अवगत कराया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान को पूरे देश में चला कर प्रत्येक नागरिक को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है जिसे सभी ने मिलकर पूरा करना चाहिए । समिति अध्यक्ष मंजू बिष्ट द्वारा सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों का आभार प्रकट किया कि कोरोना महामारी के इस दौर में भी सभी सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है जो एक सराहनीय प्रयास है। मंजू बिष्ट द्वारा यह भी बताया गया कि कल दिनांक 10 जून को वट सावित्री पर्व के मौके पर नंदा वन क्षेत्र एंटी डी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी सदस्य तथा नागरिक भाग ले सकते हैं, उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आज के स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, मंजू बिष्ट, भुवन चंद्र त्रिपाठी, रंजना भंडारी, अनीता नेगी, वंदना भंडारी, ज्योति सतवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहरा यूनिवर्सिटी ने कोरोना काल में छात्रों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान
Next: अश्लील हरकतें कर रहे प्रेमी युगल को युवकों ने दौड़ाया

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.