Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पटवारी भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में पचास हजार का इनामी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पटवारी भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में पचास हजार का इनामी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/03/2023
04-

हरिद्वार। बहुचर्चित पटवारी भर्ती प्रश्नपत्र लीककांड में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी आरोपी डेविड को एसआईटी ने भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी वन दारोगा भर्ती प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में ब्लूटूथ से नकल कराने के आरोप में जेल जा चुका है। एसटीएफ ने मामले में लोकसेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु, पॉलटेक्निक शिक्षक राजपाल, उसके भतीजे संजीव को गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से चालीस लाख से अधिक की रकम बरामद की गई थी। इसके बाद प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई थी। एसआईटी अब तक प्रकरण में कई आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी डेविड पुत्र साधु राम निवासी बाकरपुर लक्सर फरार चल रहा था, जिस पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी डेविड ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम एवं शैक्षणिक दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर बिहारीगढ़ सहारनपुर के एक रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र पढ़वाया था। एसआईटी ने उसे रविवार देर रात भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी वन दरोगा भर्ती प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में ब्लूटूथ से नकल कराने के आरोप में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लक्सर कोतवाली में नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ठग लेने का मुकदमा भी दर्ज है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेमौसमी बारिश से गेंहू की खड़ी फसल को नुकसान
Next: बिगड़ा मौसम, पहाड़ से मैदान तक बारिश ने बढ़ाई ठंड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.