Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्रकार से गाली-गलौज पर सिपाही निलंबित
  • हरिद्वार

पत्रकार से गाली-गलौज पर सिपाही निलंबित

RNS INDIA NEWS 05/11/2025
default featured image

रुड़की(आरएनएस)। बाइक के चालान के बाबत पूछने पर सिपाही ने पत्रकार से फोन पर गाली-गलौच कर दी। पत्रकार ने रिकॉर्डिंग कर उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद एसएसपी ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया है। बीते शुक्रवार को लक्सर पुलिस ने पत्रकार जॉनी चौधरी की एक परिचित की बाइक सीज की। इसकी पत्रावली कोतवाली से लक्सर सीओ कार्यालय नहीं भेजी जा रही थी। मंगलवार दोपहर में जॉनी चौधरी ने इस बाबत पूछने के लिए कोतवाली के सिपाही अरविंद कुमार को फोन किया। आरोप है कि सिपाही अरविंद ने उनके साथ फोन पर अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। तहसील दिवस में आए सीडीओ ललित नारायण मिश्रा से इसकी लिखित शिकायत करते हुए उन्हें सिपाही की रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई। सीडीओ की सूचना पर एसएसपी ने सिपाही अरविन्द कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है। एसएसपी प्रर्मेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई है, उसमें लोक सेवक होने के नाते सिपाही का व्यवहार सही नहीं है, इसलिए अभी उसका निलंबन किया गया है। सीओ मंगलौर से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन किलो अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा डीजीपी प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.