Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पत्नी से नाराज बेटे ने फावड़ा से काटकर मां-बाप की कर दी हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पत्नी से नाराज बेटे ने फावड़ा से काटकर मां-बाप की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 03/11/2023
default featured image

पति की गैर मौजूदगी में पत्नी ने अपने देवरानी के साथ मिलकर करवा चौथ की कर दी थी पूजा

मिल्कीपुर-अयोध्या (आरएनएस)। इनायत नगर थाना क्षेत्र के सागर पट्टी पंधिला गांव में करवा चौथ की पूजा, पति की गैर मौजूदगी में पत्नी द्वारा कर दिए जाने से नाराजगी का गुस्सा बेटे ने अपने मां बाप पर ही उतारते हुए अपने माता-पिता को फावड़े से काट डाला है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना प्रकरण मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दंपति का शव कब्जे में लेते हुए पंचायत नामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर हत्यारे बेटे बालेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र के सागर पट्टी पंधिला गांव निवासी मणि तिवारी की पत्नी ने बीते बुधवार को करवा चौथ व्रत किया था। रात करीब 8:30 बजे पूजा कार्यक्रम सुनिश्चित था। उधर चांद दर्शन होने के बाद बालेंद्र की पत्नी ने फोन किया कि जल्दी आ जाइए, पूजा का समय निकल जा रहा है किंतु बालेंद्र ने घर विलंब से पहुंचने की बात कही। इसके बाद बालेंद्र की पत्नी प्रतिमा व उसके छोटे भाई प्रवेश मणि तिवारी की पत्नी प्रीति तिवारी ने करवा चौथ व्रत का पूजन करते हुए पानी पी लिया था। देर रात बालेंद्र घर वापस लौटा तो पता चला की पत्नी ने पूजा कर दी है, जिस पर वह आग बबूला हो गया और पत्नी से झगड़ते हुए मारपीट करने लगा। बालेंद्र मणि तिवारी के पिता राजमणि तिवारी और माता सरोज कुमारी ने हस्तक्षेप किया और झगड़ा शांत कराया किंतु बालेंद्र मणि गुस्से में धमकी देते हुए घर छोड़कर कहीं चला गया। इसके बाद उसकी पत्नी तथा छोटे भाई प्रवेश मणि तिवारी अपने परिवार के साथ घर का मुख्य दरवाजा बंद कर अंदर सो गए। जबकि वृद्ध माता-पिता बरामदे में ही सोए हुए थे। रात्रि करीब 11:30 बजे बालेंद्र एक फावड़ा लेकर घर पहुंच गया और बरामदे में सोए अपने पिता 60 वर्षीय राजमणि तिवारी पर पर फावड़ा से वार करना शुरू कर दिया। माता सरोज कुमारी जब तक चीखती चिल्लाती तब तक बालेंद्र ने उन्हें भी फावड़े से मार कर गिरा दिया। चीख पुकार सुनकर घर के लोग जब तक बाहर निकलते तब तक माता-पिता का काम तमाम कर बालेंद्र मौके से भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल दंपति को इलाज के लिए सीएचसी हैरिंगटनगंज पहुंचाया। हालत गंभीर देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने घायल दंपति को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आशीष निगम इनायत नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष उप निरीक्षक ब्रह्म दत्त पांडे सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की गहन छानबीन में जुट गए। इनायत नगर पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे प्रवेश मणि तिवारी की तहरीर पर आरोपी बेटे बालेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ धारा 302, 323, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कलयुगी बेटे बालेंद्र मणि तिवारी को उसके गांव के पास से ही गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हत्यारे बेटी को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी ग्रामीणों का कहना है कि बालेंद्र हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर रखकर पान की दुकान चलाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी को मोबाइल फोन गिफ्ट देना पड़ा भारी, प्रेमी के साथ हुई फरार
Next: नगर निगम बनायेगा फूड स्ट्रीट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.