Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, घर में किए शव के टुकड़े
  • राष्ट्रीय

दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, घर में किए शव के टुकड़े

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
rns featured image new

सम्भल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया गया। यह मामला हाल ही में चर्चा में रहे मेरठ के चर्चित हत्याकांड की याद दिला रहा है।
पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक पॉलिथिन में युवक के कटे हुए अंग मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पॉलिथिन में एक कटा हुआ हाथ मिला, जिस पर टैटू बना हुआ था, लेकिन शव का सिर मौके से गायब था। टैटू के आधार पर पुलिस ने पहचान की कोशिश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूछताछ में टूटी पत्नी, खुला हत्या का राज
गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने रूबी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उसके बयान बार-बार बदलने और विरोधाभासी होने पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर रूबी टूट गई और उसने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिवार को कपड़ों के आधार पर परिजनों ने भी शव की पहचान राहुल के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

घर में की गई हत्या, शव के किए टुकड़े
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने राहुल की हत्या घर के अंदर की और फिर शव के कई टुकड़े किए। इन टुकड़ों को पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मृतक के घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या घर के भीतर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मृतक के सिर और अन्य गायब अंगों की बरामदगी है। आरोपियों की निशानदेही पर संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। इस वारदात ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री की फर्जी पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग
Next: ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आश्वासन पर माने विक्रम संचालक, हड़ताल समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.