Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पत्नी को आत्महत्या को उकसाने वाले पति को भेजा जेल
  • पौड़ी

पत्नी को आत्महत्या को उकसाने वाले पति को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी सास को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पाबौ ब्लाक के ग्राम पंचातय भट्टीगांव स्थित ग्वाड़ीगाड गांव की विवाहिता रश्मि पोखरियाल (28वर्ष) पत्नी नागेंद्र पोखरियाल का शव बीती 13 जुलाई 2021 को घर में कमरे की छत पर पंखा लगाए जाने की कुंडी पर फंदे से लटका पाया गया था। मामले में मृतका के भाई अंकित कुमार बमराड़ा ने 14 जुलाई को कोतवाली पौड़ी में बहन के उत्पीडऩ व आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में मृतक विवाहिता के पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही मामले की जांच पाबौ चौकी प्रभारी को सौंपी थी। कोतवाली पौड़ी के पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा व कांस्टेबल प्रतीक ने पाबौ के समीप से पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति नागेंद्र पोखरियाल निवासी ग्वाड़ीगाड को गिरफ्तार किया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति नागेंद्र पोखरियाल को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैण भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की अन्य आरोपी सास को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोकलैंड मशीन से लटका मिला युवक का शव
Next: राशिफल 8 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.