Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पाटिया गांव में परंपरागत पाषाण युद्ध बग्वाल का आयोजन, रणबाकुरों ने बरसाए पत्थर
  • अल्मोड़ा

पाटिया गांव में परंपरागत पाषाण युद्ध बग्वाल का आयोजन, रणबाकुरों ने बरसाए पत्थर

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-22 at 18.18.43_11zon

अल्मोड़ा। ताकुला विकासखंड के पाटिया गांव में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर परंपरागत पाषाण युद्ध बग्वाल का आयोजन किया गया। सदियों से चली आ रही यह अनूठी परंपरा इस बार भी पूरे उत्साह और रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। पाटिया क्षेत्र के पचघटिया में खेले जाने वाली इस बग्वाल में पाटिया, भटगांव, जाखसौड़ा और कसून गांवों के योद्धाओं ने भाग लिया। प्रतीकात्मक इस पाषाण युद्ध में दो दल आमने-सामने होकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हैं। परंपरा के अनुसार, जिस दल का योद्धा सबसे पहले नदी का पानी पी लेता है, उसे विजयी माना जाता है। बग्वाल की शुरुआत पाटिया गांव के अगेरा मैदान में गाय की पूजा के साथ होती है। मान्यता है कि पिलख्वाल खाम के लोग चीड़ की टहनी खेत में गाड़कर बग्वाल शुरू करने की अनुमति मांगते हैं। इसके बाद दोनों दल पचघटिया नदी के किनारों से एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार करते हैं। लगभग 40 मिनट तक चला यह युद्ध तब समाप्त हुआ जब कोट्यूड़ा के रणजीत सिंह ने नदी में जाकर पानी पी लिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अगले वर्ष फिर मिलने का संकल्प लिया। बग्वाल के दौरान तीन लोग हल्के रूप से घायल भी हुए, लेकिन किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परंपरा आपसी सहभागिता से वर्षों से चली आ रही है। हालांकि, इसका आरंभ कब और किस कारण हुआ, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का मत है कि यदि सरकार और प्रशासन इस पारंपरिक आयोजन को प्रोत्साहित करें, तो चंपावत की देवीधुरा बग्वाल की तरह पाटिया की बग्वाल भी पर्यटन के मानचित्र पर अपनी पहचान बना सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है: सीएम धामी
Next: नदी-नालों के किनारे बने रिसॉर्ट की अब खैर नहीं, लटकी कार्रवाई की तलवार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे
  • सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस
  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.