Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जादुई उपचार के दावे रोकने वाला नियम ही हटा दिया? पतंजलि केस में केंद्र से बोला सुको
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

जादुई उपचार के दावे रोकने वाला नियम ही हटा दिया? पतंजलि केस में केंद्र से बोला सुको

RNS INDIA NEWS 23/04/2024
rns featured image new

 नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि मामले में मंगलवार को केंद्र सरकार से कुछ कठिन सवाल पूछे। बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर मैराथन सुनवाई के दौरान यह सवाल-जवाब हुआ। मालूम हो कि इन विज्ञापनों में कोरोनिल भी शामिल था, जिसे कोविड-19 के खिलाफ कारगर इलाज के रूप में प्रचारित किया गया। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह जानना चाहा कि सरकार ने ड्रग्स एंड मैजिकल रेमेडीज एक्ट से नियम 170 को क्यों हटा दिया, जो जादुई असर वाले प्रोडक्ट्स के रूप में दवाओं के विज्ञापन पर रोक लगाता है।
आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने वाली पतंजलि सहित दूसरी कंपनियों के दावों की जांच के लिए 2018 में डीएमआर में नियम 170 जोड़ा गया था। हालांकि, पिछले साल अगस्त में आयुष मंत्रालय ने स्पेशल टेक्निकल बोर्ड के इनपुट के आधार पर यू-टर्न लिया और इसे हटाने की सिफारिश कर दी। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि वे अब इस नियम के तहत कार्रवाई न करें। नियम 170 के तहत आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी औषधियां बनाने वाली कंपनियों को विज्ञापन देने से पहले स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी से मंजूरी लेनी जरूरी थी। इसे लेकर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने यह जानना चाहा कि केंद्र क्यों पीछे हट गया? अदालने कहा, ‘ऐसा लगता है कि अधिकारी कमाई देखने में ही व्यस्त थे।’

‘आपने संसद में कहा कि ऐक्शन लिया है मगर…’
एससी ने केंद्र ने पूछा, ‘आयुष मंत्रालय ने नियम 170 को लेकर सभी राज्यों को पत्र जारी किया और अब आप इसे वापस लेना चाहते हैं? राज्य मंत्री ने तो संसद में कहा कि ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ कदम उठाए गए हैं। अब आप कहते हैं कि नियम 170 प्रभाव में नहीं होगा?’ अदालत ने सवाल किया कि जब कोई कानून लागू हो तो क्या आप उस पर रोक लगा सकते हैं? क्या यह सत्ता का रंगबिरंगा इस्तेमाल और कानून का उल्लंघन नहीं है? जस्टिस ने कहा कि आपको यह बताना होगा कि एडवरटाइजिंग काउंसिल ने ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ क्या किया। आपके सदस्य दवाइयां लिख रहे हैं। जिस तरह का कवरेज हमने देखा है। हम बच्चों, शिशुओं, महिलाओं को देख रहे हैं और किसी को धोखा नहीं दिया जा सकता।

मामले में 30 अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख तय
पीठ ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तारीख तय की है। मालूम हो कि न्यायालय ने रामदेव और बालकृष्ण को 16 अप्रैल को हिदायत दी थी कि वे एलोपैथी को नीचा दिखाने का कोई प्रयास नहीं करें। कोर्ट ने उन्हें पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के भ्रामक विज्ञापन के मामले में एक सप्ताह के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और पछतावा प्रकट करने की अनुमति दी थी। शीर्ष अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि वह अभी उन्हें इस चरण में राहत नहीं देगी। ध्यान रहें कि सुप्रीम कोर्ट 2022 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें कोविड टीकाकरण और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नूडल्स में मिले साढ़े छह करोड़ के हीरे और सोना, कहां से आया? 4 अरेस्ट
Next: डीपीएस रानीपुर की टीम बनी चैंपियन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.