Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • पटाखों की बिक्री के संबंध में एसडीएम नालागढ़ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी
  • सोलन

पटाखों की बिक्री के संबंध में एसडीएम नालागढ़ द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन(नालागढ़) :

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत पटाखों की बिक्री तथा इसके इस्तेमाल के कारण आगजनी सहित अन्य किसी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए एसडीएम नालागढ़ ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। जनहित में दंड प्रक्रिया संहिता 1974 के अधिनियम 2 की धारा 144 की उपधारा 1 के अंतर्गत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसडीएम नालागढ़ ने अपने आदेश में कहा है कि बाजारों, बस अड्डों, उपमंडल के सभी पेट्रोल पंपों  के नजदीक पटाखों की बिक्री तथा उपयोग करना वर्जित है। इसके अतिरिक्त गैस प्लांट बद्दी सहित उपमंडल के किसी भी शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय परिसर तथा धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में भी पटाखों की बिक्री तथा उपयोग करना वर्जित है।

उन्होंने बताया कि पटाखों की बिक्री केवल निधारित स्थानों पर लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों द्वारा ही की जा सकेगी। एसडीम नालागढ़ ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए नगर परिषद नालागढ़ व बद्दी के अतिरिक्त खंड विकास अधिकारी धर्मपुर, तहसीलदार रामशहर तथा नायब तहसीलदार पंजैहरा अपने क्षेत्रों में एसएचओ पुलिस से परामर्श करने के पश्चात निर्धारित स्थानों पर अस्थाई बूथ बनाएंगे तथा इन्हीं बूथों पर लाइसेंस प्राप्त दुकानदारों द्वारा ही पटाखों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को रिहायशी इलाकों में पटाखों का भंडारण करने की अनुमति नहीं है तथा इन आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति का गोदाम सील कर दिया जाएगा तथा उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त  गैर लाइसेंस प्राप्त व्यक्ति द्वारा पटाखों की बिक्री करना पूर्णतया वर्जित है।

उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे तथा आगामी 6 नवंबर 2021 तक मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अनुपालना उप मंडलीय पुलिस अधिकारी नालागढ़ तथा बद्दी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत से गिरकर महिला की मौत
Next: ऑटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारी ने खुदकुशी की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.