Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • पटाखे चलाने से मना करने पर कर दी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
  • पंजाब

पटाखे चलाने से मना करने पर कर दी फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
rns featured image new

फिरोजपुर।  ममदोट थाना क्षेत्र के आते गांव बेटू कदीम में रंजिश के चलते फायरिंग होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में थाना ममदोट ने 5 लोगों के खिलाफ 307, 506, 148, 149 आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव निवासी आकाश धवन पुत्र इंद्रपाल ने बताया कि वह रात में अपने घर में था तभी अचानक पटाखों की आवाज सुनी और बाहर आकर देखा तो राकेश कुमार, रविंदर कुमार उर्फ बब्बू  दोनों पुत्र सतपाल वहां खतरनाक पटाखे चला रहे थे।
आकाश ने उक्त लोगों को पटाखे चलाने से रोका तो वे बहस करने लगे। जिसके बाद आरोपित घर से पिस्टल लेकर आए और फायरिंग करने लगे। उन्होंने आकाश और उसके पिता को मारने के इरादे से 4 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक उसके कंधे पर लगी और उसे घायल कर दिया। इसके बाद वे सभी धमकी देकर भाग गए। आकाश ने कहा कि उक्त लोगों से उसकी आपसी रंजिश है, जिसके तहत मामला भी चल रहा है। रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल आकाश का इलाज गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बात करते हुए एएसआई दविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जज की कार में टक्कर लगने पर ई-रिक्शा चालक की धुनाई
Next: पूर्व सीएम निशंक ने बेटियों संग किए बाबा केदार के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.