Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पश्चिमी यूपी से आकर दून में वाहन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा
  • देहरादून

पश्चिमी यूपी से आकर दून में वाहन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 20/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पश्चिमी यूपी से आकर दून में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया एक चौपहिया और आठ दुपहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी जिला बिजनौर के स्योहारा से ट्रेन से आकर दून में चोरी की वारदात को अंजाम देते। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर वाहन चोर गिरोह पकड़े जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 28 दिसंबर को चंदरनगर से राहुल कुमार का मिनी लोडर चोरी हुआ। उनकी तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। बीते 17 जनवरी को हरदयाल निवासी त्यागी रोड ने स्कूटर चोरी होने को लेकर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया। जरीश अहमद की हाल में रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी हुई। वाहन चोरियों के बढ़ते मामलों कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को खुलासे के लिए लगाया गया। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय आसिफ पुत्र शाहिद अहमद निवासी चक महमूद सानी, थाना स्योहारा, 22 वर्षीय वसीम पुत्र याकूब निवासी पित्थापुर मंसूर सराय, थाना स्योहारा और 35 वर्षीय अबरार पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी पित्थापुर मंसूर सराय, थाना स्योहारा जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी किए मिनी लोडर में दो दुपहिया लादकर ले जा रहे थे। तीन वाहन मिलने के बाद आरोपी गैंग की निशानदेही पर कुल नौ वाहन बरामद किए गए। जिनमें चार वाहन शहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी किए गए। अन्य वाहनों के बारे में जानकारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संचालन योग्य बसों की नीलामी पर लगे रोक
Next: बचपन वापस नहीं ला सकती, अब सो जाती हूं…लिखकर छत से कूद गई छात्रा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.