Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन और संस्कृति मंत्री से की चकराता में कला केंद्र खोलने की मांग
  • देहरादून

पर्यटन और संस्कृति मंत्री से की चकराता में कला केंद्र खोलने की मांग

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
default featured image

विकासनगर। जौनसार बावर क्षेत्र के लोक कलाकारों ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलाकारों को कैबिनेट मंत्री ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सरकारी आवास पहुंचकर जौनसार बावर के लोक कलाकारों ने उन्हें मांग पत्र सौंपा। इसमें लोक कलाकारों को राज्य सरकार से पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाने के साथ ही चकराता क्षेत्र में कला केंद्र के स्थापना की मांग की। कलाकारों ने कहा कि चकराता जौनसार बावर का केंद्र बिंदु है और चकराता में ऐसी कोई जगह उपलब्ध नहीं है, जहां कलाकार अपने कार्यक्रमों की तैयारी व रियाज आदि कार्य कर सकें। इसके लिए क्षेत्र में एक कला केंद्र स्थापित करना नितांत आवश्यक है। साथ ही कलाकारों ने विभागीय कलाकारों का मानदेय बढ़ाये जाने की मांग भी की। कलाकारों ने कहा कि क्षेत्र में कई कलाकार ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं और लोक संस्कृति के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। यदि सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता देगी तो निश्चित रूप से कलाकारों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक कलाकारों की मांगों को सुनने के बाद जल्द ही कलाकारों को चिन्हित कर उन्हें आईकार्ड उपलब्ध कराये जाने व चकराता में कला केंद्र स्थापित कराए जाने का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कलाकारों से महासू महाराज पर एक भजन तैयार करने की बात कही। उन्हें कहा कि इस भजन को जौनसारी के साथ हिंदी व गढ़वाली में भी अनुवादित किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जौनसार के गीतकार देवेंद्र रावत, लोक गायक अतर शाह, अज्जू तोमर, सन्नी दयाल, जीत सिंह चौहान, परमेश बिजल्वाण, जवाहर राणा, हिमाचल के लोकगायक मोहन सिंह चौहान, जौनसार की लोक गायिका रेशमा शाह, सितारा, सुनीता रोहिला, लोक कलाकार लायक राम आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीकेंड पर पर्यटकों ने गंगाघाटी में उठाया राफ्टिंग का लुत्फ
Next: महारानी के निधन पर ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक अवकाश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.