Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों की भीड़ से कम पड़ी रोडवेज की बसें
  • देहरादून

पर्यटकों की भीड़ से कम पड़ी रोडवेज की बसें

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

देहरादून।  पर्यटकों की भीड़  को देखते हुए रोडवेज ने मसूरी के लिए बसों के फेर बढ़ाए, बावजूद इसके बसों की किल्लत कम नहीं हो पाई। जिस कारण पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दून से मसूरी के लिए रेलवे स्टेशन स्थित मसूरी बस अड्डे से बसों का संचालन होता है। यहां से हिल डिपो की बसें चलती हैं। डिपो की अधिकांश बसें चारधाम यात्रा पर हैं। कुछ बसें मसूरी रूट पर चल रही हैं। वहीं, मूसरी के लिए पर्यटकों भीड़ उमड़ती जा रही है। जिस कारण बसों की किल्लत हो रही है। रविवार को भी मूसरी अड्डा सुबह से ही पर्यटकों से पैक हो गया था। यहां पर्यटकों को बसों के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। स्टेशन प्रभारी मेजपाल सिंह ने बताया कि बसों की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोज मसूरी के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।

राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुसाईं ने दून के मसूरी बस अड्डे में शौचालयों की साफ-सफाई करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस अड्डे पर पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन शौचालयों के हाल बदतर हैं। अड्डे पर गंदगी फैली हुई है, बदबू से यहां कुछ देर खड़ा रहना मुश्किल हो रहा है। बताया कि रोडवेज यात्री सुविधा नाम से प्रति टिकट पर दो से तीन रुपये लेता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने अड्डे पर यात्री सुविधाएं देने की मांग उठाई है।
वीकेंड पर दून के पर्यटक स्थल पर्यटकों से पैक रहे। यहां पर्यटकों ने प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया। गुच्चुपानी, सहस्त्रधारा, लच्छीवाला और मालसी डियर पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सहस्त्रधारा में पर्यटकों की भीड़ के चलते कई बार जाम भी लगा, जिस कारण पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोनेशन अस्पताल के ईएमओ के साथ मारपीट में मुकदमा
Next: एनआईवीएच के छात्रों को लैपटाप और मोबाइल का वितरण किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.