Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटकों के स्वागत को तैयार है औली, जाने क्या है खास
  • देहरादून

पर्यटकों के स्वागत को तैयार है औली, जाने क्या है खास

RNS INDIA NEWS 29/11/2020
12 (14)

देहरादून। उत्तराखंड में बहुत से पर्यटन स्थल हैं जो अपनी प्राकृतिक सुदंरता से सैलानियों को चकित कर देते हैं। उत्तराखंड पर्यटन का ऐसा ही एक नगीना है औली। परिलोक सा खूबसूरत औली शांत प्रकृति की गोद में स्थित है। यहां से हिमालय के शिखरों का भव्य नजारा भी दिखाई देता है और स्कीइंग के लिए अनुकूल ढलानें भी रोमांचित करती हैं। औली में पर्यटकों को जो मंत्रमुग्ध करने वाला अनुभव प्राप्त होता है वही इस बात का साक्ष्य है कि औली भारत के सर्वश्रेष्ठ चुनिंदा विंटर डेस्टिनेशंस में से एक है। देश में सर्दियों के मौसम की आमद हो चुकी है, ऐसे में उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के चमोली जिले में स्थित औली स्की रिजॉर्ट और हिल स्टेशन सर्दियों के पर्यटन हेतु पर्यटकों का स्वागत करने को बिल्कुल तैयार है। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘उत्तराखण्ड राज्य में औली विशेष रूप से सर्दियों में साहसिक खेल प्रमियों के लिए सबसे अच्छी जगह रही है। औली में प्रत्येक वर्ष शीतकालीन साहसिक खेलों का फेस्टिवल आयोजन किया जाता है पर्यटन विभाग इस वर्ष भी कोविड के कारण राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए शीतकालीन खेलों का आयोजन करने की योजना बना रहा हैं, ताकि पर्यटक सौन्दर्य व रोमांच से भरपूर खेलों आनंद ले सकें।’’सर्दियों में पर्यटकों के स्वागत के लिए हुई तैयारियों के बारे में उत्तराखंड पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया, ’’उत्तराखंड को उड़ते कुहासे और आसमान छूते देवदारों का वरदान प्राप्त है जिन्होंने दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित किया है। राज्य में अब यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है और सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए औली से बेहतर कोई जगह नहीं है। औली आपको सर्वश्रेष्ठ ऑफबीट जगहें प्रदान करती है, सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखते हुए आप यहां घूम सकते हैं-इन जगहों का दूरस्थ इलाकों में होना इन्हें विशिष्ट बनाता है।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाने किस एप से ऑनलाइन कर सकेंगे चालान का भुगतान
Next: कोरोना से सर्वाधिक मौतें तीन राज्यों में

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.