Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण संस्थान ने ग्राम बिसरा में किया वन हल्दी के पौधों का रोपण
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण संस्थान ने ग्राम बिसरा में किया वन हल्दी के पौधों का रोपण

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बिसरा, हवालबाग में जागरूकता शिविर तथा औषधीय प्रजाति वन हल्दी का रोपण किया गया। केन्द्र प्रमुख डॉ आई डी भट्ट के दिशा निर्देशन में केन्द्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस वर्ष के विषय ‘भूमि पुर्नस्थापन मरूस्थलीकरण एवं सूखे से बचाव’ के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सतीश आर्या द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा वनाग्नि, मरूस्थलीकरण जैसे ज्वलंत विषयों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि वनाग्नि द्वारा प्रतिवर्ष हिमालयी क्षेत्र के वनों को भारी नुकसान पहुच रहा है। साथ ही डॉ आर्या ने औषधीय पादपों की कृषि द्वारा आजीविका वृद्धि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभिन्न औषधीय प्रजातियों जैसे तिमुर, रोजमैरी, तथा वन हल्दी आदि की खेती तथा बिक्री द्वारा आजीविका वृद्धि की जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ कृषि तथा जल स्रोतों के सूखने जैसी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा संस्थान के सहयोग से वन हल्दी तथा रोजमैरी का रोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉ सतीश आर्या, हिमानी तिवारी, हरिप्रिया, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी के पास चोरी की योजना बना रहे तीन धरे
Next: पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपी चढ़े हत्थे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.