Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पार्टी की जीत के लिए शैला-आशा हुए साथ
  • रुद्रप्रयाग

पार्टी की जीत के लिए शैला-आशा हुए साथ

RNS INDIA NEWS 09/02/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा सीट से भले ही टिकट की दावेदारी दोनों दिग्गज नेत्रियों ने की हो किंतु ऐन वक्त पर पूर्व विधायक शैलारानी रावत को टिकट मिल गई जबकि पूर्व विधायक आशा नौटियाल को निराश होना पड़ा। पार्टी संगठन द्वारा भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुट होने का आह्वान करने के बाद अब दोनों महिलाएं एक हो गई है। चुनाव प्रचार में शैला-आशा ने मतदभेद भुलाकर जीत के लिए जनसम्पर्क तेज कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी में टिकट के लिए भले ही दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त रही हो, किंतु प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा किसी भी तरह केदारनाथ सीट जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। गलियारों में यह भी चर्चाएं थी कि कहीं आशा की नाराजगी पार्टी के लिए परेशानी का सबब न बन जाए, किंतु बीते कुछ दिनों में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होने लगे हैं। इधर, भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत को आशा नौटियाल के प्रचार में शामिल होने से बड़ी ताकत मिल गई है। मन में जो भी हो किंतु जनसम्पर्क में दोनों दिग्गज नेत्रियों का जनता से वोट मांगने का अभियान पार्टी के लिए संजीवनी हो सकता है। वहीं अब केदारनाथ सीट पर टिकट की दौड़ में शामिल सभी दावेदार पार्टी प्रत्याशी के लिए काम में जुट गए हैं ऐसे में भाजपा का वोट बैंक छिटकने के बजाए अपनों के लिए ही हथियार बन सकता है। भाजपा की केदारनाथ प्रत्याशी शैलारानी रावत ने कहा कि पार्टी में सभी एकजुट हैं किसी तरह का मतभेद नहीं है, किसी भी दशा में भाजपा केदारनाथ सीट पर विजय हासिल करेगी इसके लिए पूर्व विधायक आशा नौटियाल सहित सभी टिकट के दावेदार रहे एकजुट होकर सघन जनसम्पर्क अभियान में जुट गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार तय: प्रीतम
Next: वीके सिंह ने पौड़ी में रोड शो कर मांगे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.