Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पार्षद पर दुकानदार से मारपीट और धमकी देने में केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पार्षद पर दुकानदार से मारपीट और धमकी देने में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 13/04/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मिठाई दुकानदार ने वार्ड 20 के पार्षद पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूत बंगला वार्ड 20 निवासी शहजाद पुत्र जुल्फिकार अहमद ने रम्पुरा चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मिठाई की दुकान है। क्षेत्रीय पार्षद परवेज कुरैशी ने उससे डेढ़ कुंतल लड्डू बनवाए थे, जिनकी कुल कीमत 20 हजार रुपये थी। इसमें से पार्षद ने 15 हजार रुपये नकद दे दिए, जबकि 5 हजार रुपये बकाया रह गए थे। बताया कि जब उसने 5 हजार रुपये की मांग की तो पार्षद ने रुपये तो दे दिए, लेकिन करीब एक घंटे बाद दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। आरोप है कि पार्षद ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास मौजूद है। रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पार्षद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी के वनभूलपुरा में 6 अवैध मदरसों को किया सील
Next: महासू महाराज के दर्शन करने के लिए लगी लाइन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.