
रुद्रपुर(आरएनएस)। पिल्ले की मौत पर विवाद के बाद घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे असहले बरामद किए हैं। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। गुरुनानक एनक्लवे कालोनी लालपुर निवासी रघुवीर शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि गुरुवार सुबह गुरबाज सिंह निवासी आइडिया कॉलोनी लालपुर की बाइक की चपेट में आकर उसके पिल्ले की मौत हो गई थी। इस उसने गुरबाज सिंह के घर जाकर नाराजगी जताई थी। आरोप है कि देर शाम जब वह रघुवीर परिवार के साथ घर में थे। तभी गुरबाज, उसका बेटा निरबेल सिंह, कार सवार चार लोग उसके घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर रघुवीर की पत्नी संतोष, मां कान्ति देवी और बेटी सिवानी से मारपीट कर मारने की धमकी दी। आरोप था कि निरबेल ने तमंचे की नोंक पर सबको कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों के कब्जे से छूटकर जब रघुवीर घर के बाहर भागा तो निरबेल ने उस पर दो फायर झोंक दिए थे। पुलिस ने शुक्रवार रात गुरबाज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूसों के खोखे बरामद किए है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है।

