Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
  • रुद्रप्रयाग

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 23/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को जनता से जुड़ी योजनाओं के कार्यो में कोताही न बरतने और समय पर टेंडर एवं डीपीआर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी विभाग की ओर से इसमें लापरवाही बरती गई तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परिवहन मंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियों से उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन में जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग को कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है और हर व्यक्ति को स्वच्छ पेयजल दिलाना सरकार एवं अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सड़कों पर होने वाले कार्यो को लेकर सुझाव और परिवहन विभाग को विशेष प्रस्ताव भेजकर सड़क सुरक्षा के लिए बजट को लेने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के ढांचे एवं कार्यशैली में सुधार के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर स्कूलों में तैनात शिक्षकों को कार्य करने के लिए निर्देशित किया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की ओर से छात्र, वृदजनों, विकलांग एवं महिलाओं को दी जाने वाली सभी पेंशनों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो, कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए। मंत्री ने सुझाव दिया कि स्कूल-कॉलेज खुलने के साथ ही छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जानी चाहिए, जिससे समय पर छात्रों को इसका लाभ भी मिल सके। विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने जिले में सिचांई विभाग द्वारा संचालित नहरों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी नहरों की स्थिति बद्तर है। सभी नहरों को दुरस्त करना होगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, जिला प्रभारी भाजपा ऋषि कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिला अधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी परमानंद राम, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, अर्थ संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा, अपर अर्थ संख्या अधिकारी सतेंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में पांच युवक घायल
Next: पंचेश्वर नगरुघाट पहुंचा राफ्टिंग दल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.