Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • परीक्षा में भाई को लाभ पहुंचाने के आरोपी व्याख्याता पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

परीक्षा में भाई को लाभ पहुंचाने के आरोपी व्याख्याता पर केस

RNS INDIA NEWS 17/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की द्वारा संचालित शीतकालीन सेमेस्टर परीक्षा 2022-23 की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में अपने सगे भाई को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के व्याख्याता और भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में काशीपुर राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने कहा है कि प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की से संचालित शीतकालीन सेमेस्टर परीक्षा 2022-23 के काशीपुर पॉलीटेक्निक के मूल्यांकन केंद्र में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के व्याख्याता सचिन सक्सेना को सह उप नियंत्रक नामित किया गया था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य भी किया। इसी वर्ष उनके सगे भाई नितिन सक्सेना ने रुड़की केंद्र से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दी। आरोप है कि व्याख्याता सचिन ने उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में अपने भाई को अनुचित लाभ पहुंचाया। आंतरिक जांच समिति ने इन आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद व्याख्याता सचिन सक्सेना का तबादला गोपेश्वर कर दिया गया। आरोप पत्र प्रस्तुत होने पर प्राविधिक शिक्षा परिषद के निदेशक ने आरोपी व्याख्याता सचिन और भाई नितिन के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। प्रधानाचार्य की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलकनंदा नदी में फंसे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू
Next: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.