Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच कर रहे जवानों का पुलिस ने रोका
  • देहरादून

परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच कर रहे जवानों का पुलिस ने रोका

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) संगठन का आंदोलन जारी है। लगातार तीसरे दिन पीआरडी जवानों में दून में कूच किया। बुधवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे पर रोक लिया। आगे बढ़ने के लिए उन्होंने हंगामा भी किया। बाद में वे प्रदर्शन करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
सालभर नियमित ड्यूटी और युवा कल्याण विभाग से पृथक करने की मांग को लेकर पीआरडी के जवान आंदोलन कर रहे हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में पीआरडी जवान परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। वे प्रदर्शन करते हुए रैली के रूप में सचिवालय की ओर निकले, लेकिन जब वे इनकम टैक्स तिराहे पहुंचे तो पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। बाद में पीआरडी जवान वहीं प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। दिनेश प्रसाद ने बताया कि पीआरडी जवान सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में पुलिस जवानों के जैसे ही कोविड महामारी में ड्यूटी देते रहे, लेकिन उन्हें कोविड फ्रंट लाइन वॉरियर नहीं माना गया। प्रदेश में इस समय 9230 पीआरडी जवानों में से 700 को ही नियमित ड्यूटी दी जा रही, बाकी खाली हैं।
पीआरडी जवान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई बिना प्रशिक्षण लिए लोगों को ही पीआरडी में भर्ती कर ड्यूटी दी जा रही हैं। कुंभ में 3000 नए जवान को भर्ती कर प्रशिक्षण दिया गया, उन्हें भी घर बैठा दिया गया है। पीआरडी जवानों का दून मे तीन दिन में तीसरा प्रदर्शन रहा। इससे पहले वह यमुना कॉलोनी में विभागीय मंत्री अरविंद पांडेय, सीएम आवास के लिए कूच कर चुके हैं। रैली में हरी सिंह, गोपाल भट्ट, भगत दानू, राजेंद्र सिंह, किशन रावत, बारु तोमर, जितिन कुमार, विजय सिंह, चैन सिंह, धर्मेंद्र, भरत तोमर, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, पदम सिंह, बिजेन्द्र कुमार, महेंद्र सिंह, दिलावर सिंह तोमर, विजय चौहान, बलदेव राणा, कुलदीप खन्ना, आशीष नेगी, मुकेश चौहान, सरिता राय, रंजना चौहान, गुड्डी भटवान आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली की तर्ज पर होगा राज्य का विकास- राजेंद्र पाल गौतम
Next: कांग्रेस की सरकार आते ही तत्काल दंत चिकित्सकों की भर्ती

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.