Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पेपर लीक में पचास हजार का इनामी पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पेपर लीक में पचास हजार का इनामी पूर्व भाजपा नेता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/04/2023
rns featured image new

 हरिद्वार। एई-जेई और पटवारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण संजय धारीवाल को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व भाजपा नेता के कब्जे से 4.25 लाख नगद, दो ब्लैंक चेक और अभ्यर्थियों को लाने-ले जाने में प्रयुक्त हुआ वाहन बरामद कर लिया है। दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल 38 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। आईजी गढ़वाल रेंज करण सिंह नग्नयाल ने एसआईटी की पीठ थपथपाई है।
एसआईटी लंबे समय से संजय धारीवाल की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। एसआईटी ने आरोपी के गांव मोहम्म्दपुर जट्ट मंगलौर पहुंचकर उसके घर पर कुर्की के लिए मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा किया था। आईजी गढ़वाल रेंज की तरफ से आरोपी पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी संजय धारीवाल को शुक्रवार रात को नारसन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से चौपहिया वाहन बरामद किया गया, जिसमें वह अभ्यर्थियों को परीक्षा एवं नकल केंद्रों में लेकर गया था। उन्होंने बताया कि करनाल हरियाणा में उसके भाई सुधीर के फ्लैट से 4.25 लाख की रकम और दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए हैं। आरोप है कि धारीवाल ने कई अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र रटवाया था और उसकी एवज में रकम ली थी। दोनों ही परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने में उसकी भूमिका रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी के कर्मचारी से दो लाख रुपये लेकर टप्पेबाज फरार
Next: आढ़ती के कई लाख के चावल हड़पे, मुकदमा दर्ज  

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.