Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेएसएससी पेपर लीक में मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूकेएसएससी पेपर लीक में मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा (बीपीडीओ) के पेपर लीक में एसटीएफ ने गढ़वाल मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी गिरफ्तार किए है। दोनों आउटसोर्स से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालय में तैनात हैं। आरोपियों में उपनल कर्मचारी महासंघ का पूर्व अध्यक्ष शामिल है। आयोग ने बीते वर्ष दिसंबर में स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई। इसमें गड़बड़ियां मिलने पर आयोग ने रायपुर थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही जांच एसटीएफ को दे दी गई। एसटीएफ जांच में आयोग से जुड़ी एजेंसी के कर्मचारी के जरिए पर्चा लीक होने की बात सामने आई। इसके बाद सात आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें कंपनी कर्मचारी जयजीत और उसके यहयोगी मनोज जोशी को एसटीएफ रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पता लगा कि जयजीत ने आयोग से पेपर निकालकर एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक कार्यालय में उपनल से तैनात कर्मचारी दीपक चौहान निवासी भंसवाड़ी, टिहरी, हाल निवासी बालावाला देहरादून को 36 लाख रुपये में बेचा। दीपक ने यूनिवर्सिटी में साथी कर्मचारी भावेश जगुड़ी निवासी जोगत पट्टी, उत्तरकाशी हाल निवासी विद्या विहार कारगी के साथ मिलकर पेपर को लीक किया। दोनों ने परीक्षा से पहले कई लोगों से पेपर देने की डील की। उन्होंने परीक्षा से पहले एक जगह इकट्ठा होकर पेपर में आउट किए गए प्रश्न बताए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 जुलाई
Next: क्लब में फायरिंग के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.