Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेपर लीक के आरोपियों को मेरिट लिस्ट में शामिल करने के आदेश पर रोक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

पेपर लीक के आरोपियों को मेरिट लिस्ट में शामिल करने के आदेश पर रोक

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
rns featured image new

नैनीताल। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पेपर लीक के आरोपियों को मेरिट लिस्ट में शामिल करने के एकलपीठ के आदेश पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही विपक्षी प्रीति समेत तीन अन्य को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने यह रोक फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पेपर लीक करने के मामले में यूकेएसएसएससी द्वारा एकलपीठ के आदेश को चुनौती देने वाली दायर विशेष अपील के बाद लगाई है। पूर्व में कोर्ट की एकलपीठ ने इस पेपर लीक के आरोपियों को मेरिट लिस्ट में शामिल करने के आदेश दिए थे। एकलपीठ में इन आरोपियों ने कहा था उनके खिलाफ चार्जशीट निरस्त कर दी गई है। लिहाजा उनको नौकरी दी जाए और मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाए। 2 मार्च 2022 को एकलपीठ ने इन आरोपियों के पक्ष में फैसला दिया था। जिसको यूकेएसएसएससी ने उच्च न्यायलय की खंडपीठ में चुनौती दी है।
मामले के अनुसार 2018 में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पेपर लीक मामले में 100 से ज्यादा आरोपी बनाए गए थे। जिन पर पेपर लीक वाट्सएप और ब्लूटूथ से करने का आरोप था, लेकिन बाद में आरोपियों ने हाईकोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ चार्जशीट निरस्त हो गई है। लिहाजा उनको नौकरी दी जाए। एकलपीठ ने उनके हक में फैसला दिया। उस आदेश को यूकेएसएसएससी ने खंडपीठ में चुनौती दी। यूकेएसएसएससी ने अपनी विशेष अपील में कहा है कि इन्हें न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली थी। इन्होंने शिकायतकर्ता के साथ न्यायालय में आपसी समझौता कर लिया था। इसलिए इन्हें इसका लाभ नहीं दिया जा सकता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला की अश्लील फोटो खींचकर पति को भेजी
Next: देहरादून: डीएम और डीआईजी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर बैठक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.