Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंखे के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में आग से नुकसान
  • हरिद्वार

पंखे के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में आग से नुकसान

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पंखे के उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से कई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। चार दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया अग्निकांड की वजह शार्ट सर्किंट बताई जा रही है। बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक्सीलेंट कोटिंग्स फैक्ट्री है। फैक्ट्री में छत के पंखे के अंदर लगने वाले उपकरण बनाए जाते हैं। रविवार को नाइट शिफ्ट में काम चल रहा था। इसी दौरान प्रथम तल पर पेंट सेक्शन में ब्लोवर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन असफल रहे। इधर, आग फैलती चली गई। आग लगने की सूचना दमकल महकमे को दी गई। सूचना मिलने पर आनन फानन में अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा की अगुवाई में मायापुर फायर स्टेशन से दो वाहन मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग के विकराल रूप को देखकर फायर स्टेशन सिडकुल से दो दमकल वाहन बुला लिए गए।  दमकल वाहन में पानी खत्म होने के बाद समीप के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से पानी लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक कई लाख रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। एफएसओ प्रताप सिंह राणा ने बताया कि गनीमत रही कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान के संबंध में कंपनी प्रबंधन को जानकारी देने को कहा गया है। संभवत शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने की राजस्व वृद्धि के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों संग बैठक
Next: भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय व्यापार वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे पीयूष गोयल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.