Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंख सुनहरे करने दून पहुंचने लगे सुर्खाब
  • देहरादून

पंख सुनहरे करने दून पहुंचने लगे सुर्खाब

RNS INDIA NEWS 06/10/2022
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)।  देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व व उत्तराखंड के पहले रामसर साइट आसन वेटलैंड में गुरुवार शाम प्रवासी परिंदों का आगमन शुरू हो गया। पहले दिन छह सुर्खाब व 18 कामनकूट प्रजातियों के परिंदे उत्तराखंड के मेहमान बने हैं। प्रवासी परिंदों के आगमन के साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम ने बोटिंग शुरू करा दी है।
आसन वेटलैंड में अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रवासी परिंदों का आना शुरू होता है। इन परिंदों का प्रवास अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक रहता है। प्रवासी परिंदों के गुरुवार को आगमन से पक्षी प्रेमियों के चेहरे खिल गए हैं। पहले दिन छह रुडीशेलडक यानि सुर्खाब व 18 कामनकूट परिंदे आए हैं। चकराता वन प्रभाग के वन दारोगा प्रदीप सक्सेना ने प्रवासी परिंदों के आगमन की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रवासी परिंदों की सुरक्षा के लिए रात दिन की गश्त भी शुरू की जा रही है। वहीं झील में बोटिंग भी शुरू हो गई है।

इस बार बोटिंग शुरू होने में हुई देरी
दरअसल वर्षा काल में देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व रामसर साइट आसन वेटलैंड झील में बोटिंग हर साल बंद कर दी जाती है और वर्षा काल समाप्त होने पर अक्टूबर माह में इसकी शुरूआत की जाती है। इस बार मौसम विभाग की चेतावनी के चलते बोटिंग शुरू होने में कुछ देर हुई है, क्योंकि वर्षा होने पर नदियों का जलस्तर एकाएक बढ़ने पर आसन बैराज झील में पानी की बढोत्तरी हो जाती है, ऐसे में बोटिंग करने वालों को खतरा होने की आशंका को देखते हुए हर साल उत्तराखंड जल विद्युत निगम बोटिंग को बंद करा देता है। जिससे पर्यटकों की संख्या भी जीएमवीएन के रिसार्ट में घट जाती है।

आसन झील में हर साल अक्टूबर से जून तक पैडल वोट
आसन वेटलैंड में गुरुवार को बोटिंग शुरू होने पर अब पर्यटक बोटिंग के साथ ही बर्ड वाचिंग का आनंद भी ले सकेंगे। आसन झील में हर साल अक्टूबर से जून तक पैडल वोट चलती है। जीएमवीएन के आसन रिसार्ट प्रबंधक अरविंद मैठानी के अनुसार बोटिंग शुरू करा दी गई है। प्रवासी परिंदों के कारण यहां पर पक्षी प्रेमियों के आने से जीएमवीएन की आय में भी इजाफा होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता में पिछड़ा उत्तराखंड
Next: फार्मासिस्टों का आन्‍दोलन जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.