Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंकज के पीसीएस में चयन पर मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं
  • अल्मोड़ा

पंकज के पीसीएस में चयन पर मिठाईयां बांट परिजनों को दी शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 04/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के मोहल्ला कपीना निवासी पंकज जोशी का पीसीएस परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने साथियों एवं स्थानीय लोगों के साथ पंकज जोशी के पिता डॉक्टर गिरीश चन्द्र जोशी एवं उनके परिवार जनों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। पंकज जोशी के पिता डॉ गिरीश चंद्र जोशी डीनापानी इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता हैं तथा माता सुशीला जोशी गृहणी हैं। पंकज की प्रारम्भिक शिक्षा बीरशिवा स्कूल अल्मोड़ा से हुई। इसके पश्चात उन्होंने बिपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में राजनीति विज्ञान से पीएचडी कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पंकज जोशी बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि के बालक थे। पढ़ाई के अतिरिक्त खेलने में भी उनका रुझान था। साथ ही अल्मोड़ा की ऐतिहासिक रामलीला कर्नाटक खोला में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कर्नाटक के साथ पंकज जोशी के अग्रज हेम जोशी, देवेंद्र कर्नाटक, रमेश जोशी, अनिल जोशी, कविता पांडे, रेखा जोशी, कंचन पांडे सहित स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता ने की सिडकुल की सड़कों को ठीक करने की मांग
Next: सुप्रीम कोर्ट का आदेश न मानने पर गृह सचिव को अवमानना नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.