Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पानी और पर्यावरण बचाने को करना होगा पौधारोपण: कल्याण सिंह
  • रुद्रप्रयाग

पानी और पर्यावरण बचाने को करना होगा पौधारोपण: कल्याण सिंह

RNS INDIA NEWS 16/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व जनपद में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती सहित अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लेते हुए पौधारोपण किया। साथ ही एक दूसरे को हरेला की बधाई दी। मुख्यालय स्थित जवाड़ी बाईपास में अनेक प्रजाजियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन भू-जल स्तर कम होता जा रहा है, वह एक चिंता का विषय है। इसलिए हमें पानी और पर्यावरण को बचाना होगा। जिसके लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ी को पानी व आक्सीजन की कमी से जूझना न पड़े। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण में सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम में शामिल हुए स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए पौधारोपण एवं पेड़ों के संरक्षण की महत्ता पर सवाल-जवाब भी किए। प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्रों को जिलाधिकारी ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावन शुरू होते ही बाबा केदार को अर्पित किया पहला ब्रह्मकमल
Next: सीएम के नाम से बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.