Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तेरहवीं की तैयारी कर लो, पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

तेरहवीं की तैयारी कर लो, पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 25/01/2023
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। विवादों और सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल के जरिए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं।
जानकारी के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री को एक अज्ञात फोन कॉल कर धमकी दी गई है। छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई लोकेश गर्ग की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। धीरेंद्र का अभी रायपुर में दिव्य दरबार चल रहा है।
आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस, छतरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम अमर सिंह है। थाना बमीठा में धारा 506, 507 के अंतर्गत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सूत्रों से मिले खबर के अनुसार बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के एक रिश्तेदार लोकेश गर्ग ने एमपी के छतरपुर में धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है।
लोकेश धीरेन्द्र शास्त्री के चचेरे भाई हैं, जिन्हें फोन पर धमकी दी गई है कि अपने परिवार के लोगों की तेरहवीं की तैयारी कर लो, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। जिस शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री के परिवार को धमकी दी है, उसका नाम अमर सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस शख्स ने बाबा के परिवार को धमकी दी है, उसका पता लगाया जा रहा है। उस मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है, जिससे लोकेश गर्ग को फोन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।
बाबा के सहयोगियों के मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री अगले दो घंटे में बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगे। बता दें धीरेंद्र को चुनौती देने वाले श्याम मानव को भी मिल चुकी है धमकी जिसे देचाते हुए मानव की सरक्षा बढ़ा दी गई थी। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने बागेश्वर बाबा पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है।
उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के पास कोई सिद्धी नहीं है। वह ढोंग रच रहे हैं। श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि नागपुर में रामकथा 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में बागेश्वर बाबा आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोडक़र भाग गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिव्यांगजनों और उनको सहायकों को निशुल्क यात्रा सुविधा के जारी किए निर्देश
Next: किशोरी से हैवानियत, 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.