Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव, पर्यटन और फायर सीजन को लेकर एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव, पर्यटन और फायर सीजन को लेकर एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में पंचायत चुनाव, पर्यटन सीजन और फायर सीजन के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और ग्राम प्रहरियों को भी सक्रिय करने को कहा। पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने व पर्यटकों से शालीन व्यवहार की हिदायत दी गई। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और रैश ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले।

फायर सीजन को देखते हुए थानों और फायर स्टेशनों को तत्पर रहने को कहा गया। नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अड्डों पर छापेमारी और अवैध संपत्ति जब्ती की बात कही गई। लंबित विवेचनाओं, माल मुकदमाती और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर जोर दिया गया। साइबर अपराधों के मामलों में सघन कार्रवाई और ऑपरेशन मुक्ति के तहत वंचित बच्चों को स्कूल भेजने की बात भी दोहराई गई।

सम्मेलन में मार्च माह में सराहनीय कार्य करने वाले 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें भौनखाल चौकी प्रभारी मोहन चन्द्रा को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ चुना गया। उन्होंने 43.580 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ विमल प्रसाद, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक जुटे
Next: अघोषित विद्युत कटौती बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.