Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेस अस्पताल तक चलेगी सिटी बस, मासिक बैठक में लिया निर्णय
  • अल्मोड़ा

बेस अस्पताल तक चलेगी सिटी बस, मासिक बैठक में लिया निर्णय

RNS INDIA NEWS 14/06/2023
default featured image

अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा की मासिक बैठक आहूत की गई तथा बैठक में पिछले मासिक बैठक दिनांक 03-5-2023 की पुष्टि की गई व माह मई 2023 के आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आयोजित बैठक में पटाल बाजार मार्ग में विभिन्न स्थलों पर पैच कार्य एवं सुधारीकरण के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि पटाल बाजार में क्षतिग्रस्त स्थलों का चिन्हिकरण कर 2.50 लाख रूपये की लागत तक कार्य करवाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सिटी बस का संचालन जीजीआईसी तिराहे से बेस होते हुए पुनः जीजीआईसी तिराहे तक किया जाएगा, जिसका किराया दस रूपये से लेकर 25 रूपये तक निर्धारित किया गया। साथ ही पालिका द्वारा संचालित सिटी बसों के माध्यम से पालिका आय अर्जन हेतु सदन में विज्ञापन हेतु निविदा आमन्त्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। शैः भैरव मन्दिर के निकट निर्माणाधीन दो पहिया वाहन पार्किंग के लिए एलआर साह रोड से वाहनों के प्रवेश हेतु एपरोच रोड बनाए जाने पर पालिका द्वारा कार्यदायी संस्था से उक्त स्थल पर डिजाइन के सम्बन्ध में वार्ता करने हेतु पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को अधिकृत किया गया।
बैठक में सदन द्वारा अवगत कराया गया कि 12 जून से 18 जून 2023 तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है जिस हेतु सभासदों से अपने-अपने स्तर से सहयोग दिये जाने की अपेक्षा की गई। साथ ही नगर की आम जनता एवं विभिन्न संगठनों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में अवर अभियन्ता द्वारा प्रस्तुत निर्माण कार्यों के आगणनों को सदन द्वारा पालिका की वित्तीय स्थिति के अनुसार कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने हेतु सफाई निरीक्षक को निर्देश दिये गए तथा नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को बनाये रखने हेतु प्रकाश निरीक्षक को निर्देश दिये गए। बाजार में दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए तथा नगर वासियों द्वारा इस पर रोक लगाये जाने की माँग को देखते हुए सदन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पटाल बाजार में दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पालिका द्वारा बनाये गये बायलॉज में संशोधन कर आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद दीपा साह, आशा रावत, विजय पाण्डे, राजेन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, सचिन आर्या, तरन्नुम बी, दीप्ती सोनकर, मनोज जोशी तथा अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी एवं पालिका के समस्त अनुभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण महिलाओं को दिया फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण
Next: कांग्रेसियों ने गोडसे प्रकरण में त्रिवेंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.