Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पैसों के लेन-देन में ले ली जिगरी दोस्त की जान
  • हरिद्वार

पैसों के लेन-देन में ले ली जिगरी दोस्त की जान

RNS INDIA NEWS 14/10/2025
rns featured image new

शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, थप्पड़ का बदला लेने के लिए बेरहमी से की थी दोस्त की हत्या

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार के बहादराबाद कस्बे में 1200 रुपए के लेन-देन में एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है दोनों घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर साथ में ही घूमते थे। पुलिस के मुताबिक रविवार रात 24 वर्षीय सौरभ पुत्र राजाराम घर पर मौजूद था। उसी दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला 25 वर्षीय रोहित पुत्र मांगेराम घर में घुस आया। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बहस हुई। इसी बीच रोहित ने चाकू निकाल लिया और सौरभ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सौरभ के चाचा विवेक कुमार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी बहादराबाद अंकुर शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि छोटी-छोटी चोरी कर नशा करते थे लेकिन कभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। लोगों के अनुसार सौरभ और रोहित घनिष्ठ मित्र थे। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते थे।
पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम वह अपने दोस्त मृतक सौरभ के साथ महाडी स्थित देशी शराब के ठेके पर गए। यहां पर वे शराब पीने के बाद  वापस अंबेडकर नगर मार्केट बहादराबाद आए। यहां दोनों के बीच 1200 रुपये के लेन देन को लेकर आपस मे गाली-गलौज व हाथापाई हो गई थी।
जिसमे मृतक सौरभ ने उसको थप्पड़ मार दिया। सौरभ से बदला लेने की नियत से वह अपने घर से चाकू लेकर सौरभ के घर गया और सौरभ पर चाकू से कई बार वार किए। जिससे सौरभ लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण-रेप में भाजपा नेता गिरफ्तार, पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा
Next: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश सिंह पाल को मिला भारत गौरव सम्मान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.