Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल भ्रमण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रामनगर, किया पैदल भ्रमण

RNS INDIA NEWS 28/03/2023
07-

मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढिकुली का भी किया लोकार्पण

देहरादून।  उत्तराखण्ड के रामनगर में प्रथम जी-20 सम्मेलन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। धामी के डिग्री कॉलेज रामनगर पहुंचने पर लोक सांस्कृतिक छोलिया दलों के साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा कुमाऊॅनी परिधान में एकत्र हो कर फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा डिग्री कालेज से पैदल ही मार्ग का निरीक्षण किया गया। मार्ग की दीवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति को उकेरा गया है, उसे देखकर धामी गौरवान्वित हुये। मुख्यमंत्री ने मार्ग की पेंटिंग को देखकर स्वयं फोटो खिचवाई। धामी रामनगर की बदली तस्वीर देखकर प्रफुल्लित हुये। जी- 20 की मेजबानी के चलते मार्ग में जिन लोगों के अव्यवस्थित आवासीय भवन थे उनका सौंदर्यीकरण जिला प्रशासन द्वारा करने पर क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी द्वारा जीआईसी ढिकुली विद्यालय का लोकार्पण किया गया। जीआईसी ढिकुली स्कूल में सौन्दर्यीकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्थायें उच्च कोटि के साथ सुसज्जित की गई है। धामी द्वारा विद्यालय की बाल वाटिका एवं झूलों का भी निरीक्षण किया गया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी ने ढिकुली गर्जिया मन्दिर पहुंचकर माता के दरबार में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में अमन एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। धामी ने गर्जिया मन्दिर के सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव सिंचाई विभाग को 15 अप्रैल तक देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, राकेश नैनवाल, इन्दर रावत, दिनेश मेहरा, चौहान चन्द्र इसके साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार, एसडीओ पूनम के साथ ही गणमान्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर के पुजारी की रामगंगा नदी में गिरने से मौत
Next: 17 देशों के 51 प्रतिनिधि पंतनगर एयरपोर्ट पहुँचे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.