
चम्पावत(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने पहचान छिपाकर होटल चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री नरेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने तहसीलदार जगदीश गिरी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बीते कुछ माह से कई लोग पहचान छिपाकर होटल चला रहे हैं। जिससे लोगों की आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए छापेमारी कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यहां अमित, बाबू राम, सर्वेश कुमार, अमन पाल, बब्लू गुप्ता, राजेंद्र कुमार आदि रहे।

