Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना, सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप
  • अल्मोड़ा

पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों का धरना, सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-27 at 16.10.41_11zon

अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती निरस्त करने, साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग को लेकर बुधवार को जनपद के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार और शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि पदोन्नति और स्थानांतरण उनका अधिकार है, जिसे किसी भी तरह से छीना नहीं जा सकता। धरने को एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री जगदीश भंडारी और उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी ने पहुंचकर समर्थन दिया। आंदोलन में पूर्व प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाई, पूर्व मंडलीय मंत्री कैलाश सिंह डोलिया, मंडल संरक्षक हेम जोशी, जिला अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला मंत्री राजू मेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, भारतेंदु जोशी, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, जिला संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल नबियाल, जिला संगठन मंत्री जीवन नेगी, जिला संगठन मंत्री महिला लता वर्मा, जिला आय-व्यय निरीक्षक चंदन रावत, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग गोविंद रावत, ब्लॉक मंत्री खुशहाल महर, ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी त्रिभुवन बिष्ट, ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष लमगड़ा गिरीश पांडे, ब्लॉक मंत्री दीपक बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला ललित तिवारी, ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र सिजवाली, ब्लॉक अध्यक्ष भैंसियाछाना भारत जोशी, ब्लॉक मंत्री पंकज भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत शिवराज बिष्ट, ब्लॉक मंत्री रमेश राम, ब्लॉक अध्यक्ष स्याल्दे मान सिंह रावत, ब्लॉक मंत्री हरीश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट सुरेंद्र सिंह, मंत्री अमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट बिशन सिंह अधिकारी, ब्लॉक मंत्री विनोद पपने, भिकियासैंण ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया धर्मवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री सतीश तिवारी सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। धरने में बृजेश डसीला, भोला दत्त पंत, हीरा सिंह डोबाल, जनार्जन तिवारी, कैलाश नयाल, ललित मोहन तिवारी, देवेश बिष्ट, ललित प्रकाश, सुरेंद्र गोस्वामी, मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, ममता मेहता, प्रमोद चंद्र, केसर सिंह, कृपाल सिंह, गिरीश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नन्दा देवी मेले को देखते हुए जिलाधिकारी ने दिए पार्किंग चालू करने के निर्देश
Next: वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा; जम्मू का देश से रेल-सड़क संपर्क टूटा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.