Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून में सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द किए जाने का आरोप, किया प्रदर्शन
  • देहरादून

पछुवादून में सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द किए जाने का आरोप, किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। एकता एंटी करप्शन सोसाइटी और लोगों ने सेंट्रल होप टाउन समेत पूरे पछुवादून में सैकड़ों बीघा सरकारी जमीन को खुर्द बुर्द किए जाने का आरोप लगाते हुए जमनपुर चौक पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन और कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से सरकारी जमीनों को अवैध तौर पर बेचा जा रहा है। सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि पछुवादून में सरकारी जमीनों को खुर्द बुर्द करने का काम लंबे समय से चल रहा है। राज्य निर्माण के बाद से ही भू माफिया की नजर सेंट्रल होप टाउन समेत पूरे पछुवादून की जमीनों पर लगी हुई है। ग्राम समाज की जमीनों के दस्तावेज बदल कर उन्हें अवैध तौर पर बेचा जा रहा है। सेलाकुई में कई औद्योगिक इकाइयों को भी ऐसी जमीनें बेची गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द करने के खेल में स्थानीय प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक मिले हुए हैं। आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तार भू माफिया से जुड़े होने के कारण ग्राम समाज की जमीनों पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही है। बरसाती नालों को पाटकर भी जमीनों को बेचा जा रहा है। कहा कि कई जगहों पर दस्तावेजों में खसरा नंबर दूसरा दिखाकर कब्जा ग्राम समाज की जमीन पर दिया जा रहा है। इस गोरखधंधे के कारण पछुवादून में करीब दो सौ बीघा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द अवैध कब्जे नहीं छुड़ाए गए तो एकता एंटी करप्शन सोसाइटी तहसील मुख्यालय में अनश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। प्रदर्शन के बाद सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार चमन सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अभय यादव, मोहसीन, नदीम, राहुल, सोमदत्त, नदीम, मुन्ना आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार बुजुर्ग दंपति घायल
Next: 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.