Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पछुवादून की सभी 6 जल विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन ठप
  • देहरादून

पछुवादून की सभी 6 जल विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन ठप

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। मूसलाधार बारिश के चलते पछुवादून की सभी नदियों का जलस्तर उफान पर है। नदियों का जल स्तर बढ़ने और सिल्ट की मात्रा बढ़ जाने से यमुना वैली पर बनी सभी छह जल विद्युत परियोजनाओं पर विद्युत उत्पादन ठप है। सभी परियोजनाओं से 24 घंटे बाद भी उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। देर रात तक सिल्ट की मात्रा कम होने के बाद उत्पादन शुरू होने के आसार हैं। रविवार को शाम पांच बजे से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर मूसलाधार बारिश हुई। इससे यमुना, टौंस, शीतला, आसन, स्वारना नदी, अमलावा नदी का जलस्तर ऊफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से नदियों के किनारे पहाड़ियों पर जबरदस्त भूस्खलन हो रहा है और नदियों में सिल्ट की मात्रा बढ़ गयी है। इससे सभी विद्युत परियोजनाओं पर रविवार शाम से उत्पादन बंद कर दिया गया है। खोदरी, छिबरों, व्यासी व कुल्हाल बांध परियोजना पर रविवार शाम सात बजे से उत्पादन बंद कर दिया गया है। जबकि ढकरानी व ढालीपुर बांध परियोजना से दस बजे रात उत्पादन बंद किया गया। यमुना व टौंस नदी 94390 क्यूसेक पानी आ रहा है। जबकि तीस हजार पीपीएम सिल्ट आ रहा है। इससे परियोजनाओं में उत्पादन बंद किया गया है। सिल्ट की मात्रा तीन हजार पीपीएम होने के बाद ही उत्पादन शुरू हो पायेगा। ऐसे में चौबीस घंटे से भी अधिक समय तक सभी बांध परियोजनाओं से उत्पादन बंद है। देर रात दस बजे तक जलस्तर व सिल्ट की मात्रा घट जाने के बाद ही उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल पर बात करते हुए छत से गिरा मजदूर, घायल
Next: नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक में नई सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.